Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : यहां के आदिवासी मूलवासी खदान खुलने से विस्थापित हो गए – सन्नी सिंकु

Chaibasa (Sukesh Kumar) : उपायुक्त, चक्रधरपुर अनुमंडल एसडीएम, जगन्नाथपुर अनुमंडल एसडीओ और अन्य विभागीय अभियंताओं ने रविवार को नोवामुंडी अंचल का सघन दौरा किया था. प्रशासनिक टीम के दौरा करने से यहां कि समस्या जल्द दूर हो जाएगी. यह प्रतिक्रिया झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने दी है. सन्नी सिंकु ने कहा कि नोवामुंडी अंचल खदान प्रदान अंचल है. यहां के आदिवासी मूलवासी खदान खुलने से विस्थापित हो गए है. अभिशप्त प्रदूषित जीवन जीने के लिए विवश है. यहां के निवासी निर्दोष, निरक्षर होते है, जागरूक नहीं है. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-asks-for-manish-sisodias-five-day-remand-argues-questions-not-answered-during-interrogation/">CBI

ने मांगी मनीष सिसोदिया की पांच दिनों की रिमांड, दी दलील- पूछताछ में नहीं दिए सवालों के जवाब
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याणकारी योजना के तहत जिस डीएमएफटी में बहुत स्पष्ट प्रावधान की गई है कि खदान से विस्थापित, प्रदूषित व्यक्ति या समुदाय को सबसे पहले पुनर्वास, बुनियादी सुविधा और कल्याणकारी योजनाओं से सुविधा सुनिश्चित करना है. जिला प्रशासन ने नोवामुंडी अंचल के केंद्रीय अस्पताल, किरीबुरू, गुवा के निवासियों की सदियों पुरानी पानी की समस्या का उन्मूलन की दिशा में जल मिशन के तहत आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया है. इससे उम्मीद जगी है. इसी संदर्भ में झारखंड पुनरूत्थान अभियान की ओर से एक फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री आवास कार्यालय, उपायुक्त को अधिकृत ट्वीट के माध्यम से नोवामुंडी अंचल की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट की गई थी. जिस पर जिम्मेदार पत्रकारों ने बेहतर भूमिका के साथ समाचार को प्रकाशित किया था. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-on-wednesday/">हेमंत

सोरेन कैबिनेट की बैठक बुधवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही