Search

 
 
 

चाईबासा : एक साल से खराब पड़ा है नरसंडा ऊपर टोला का जलमीनार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के नरसंडा उपर टोला का जलमीनार पिछले एक साल से खराब है, इससे टोला में निवास करने वाले 50 परिवारों को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर चलकर कुआं से पानी लाने जाना पड़ता है. यह स्थिति पिछले एक साल से बनी हुई है. प्रशासन के द्वारा मुखिया को 15वें वित्त के माध्यम से खराब चापाकलों व जलमीनारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-team-of-masters-and-saranda-tigers-reached-the-semi-finals-of-mpl/">किरीबुरू

: एमपीएल के सेमीफाइनल में पहुंची मास्टर्स व सारंडा टाइगर्स की टीम

मुखिया ने फंड का रोया रोना

उसके बाद भी पंचायत के मुखिया ने इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया. हलांकि मुखिया ने आश्वस्त किया था की जलमीनार को ठीक करा दिया जाएगा. इस संबंध में जब मुखिया से पूछा गया तो उन्होंने फंड का रोना रोते हुए कहा कि पंचायत में 15वें वित्त का पैसा नहीं आया है. इस कारण जलमीनार को ठीक नहीं कराया जा सका. उन्होंने कहा कि एक बार पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा से अनुरोध किया जाएगा कि इसे ठीक करवाए दिया जाए ताकि ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हो सके. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-team-of-masters-and-saranda-tigers-reached-the-semi-finals-of-mpl/">किरीबुरू

: एमपीएल के सेमीफाइनल में पहुंची मास्टर्स व सारंडा टाइगर्स की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही