Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. समिति के सदस्यों को लैपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय संचालन, रख-रखाव, बच्चों का ठहराव, शत प्रतिशत उपस्थिति, कोविड गाइडलाइन का अनुपालन समेत अन्य बातों की जानकारी दी गई. इसमें विभाग के पदाधिकारियों के साथ एस्पायर संस्था ने भी सहयोग किया. जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को कई स्कूलों में प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जगन्नाथपुर अनुमंडल के बांस कांटा, टेंतुरी पोसी, मंडल, पट्टाजैंत, मलूका, बंकठी आदि विद्यालयों के समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया. चाईबासा के कई उत्क्रमित विद्यालय में भी प्रशिक्षण दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही