Search

 
 
 

चाईबासा : आयोजन समिति व कीर्तन मंडली को विधायक ने किया पुरस्कृत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोचड़ा में श्री श्री हरिनाम संकीर्तन अखंड यज्ञ चौबीसों प्रहर का आयोजन किया गया. संकीर्तन के तीसरे दिन मंगलवार को विधायक दीपक बिरुवा भी संकीर्तन और पूजा अर्चना में शामिल हुए और क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस मौके पर विभिन्न अखंड संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-criminals-planning-robbery-arrested-double-barrel-desi-katta-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, डबल बैरल देसी कट्टा बरामद

कीर्तन मंडली का विधायक ने हौसला अफजाई किया

विधायक दीपक बिरुवा द्वारा आयोजन समिति को सहयोग राशि प्रदान किया गया. वहीं कीर्तन मंडली को भी विधायक द्वारा पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया गया. मौके पर हाटगम्हरिया प्रखंड झामुमो अध्यक्ष बलवंत गोप, कृष्णा कुम्हार, सुधीर बेहरा, अधिकांत बेहरा, मुरलीधर प्रधान, लक्ष्मी नारायण कुम्हार, हेमंत बेहरा, संजीव कुम्हार, अभिमन्यु कुम्हार, मुरलीधर कुम्हार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही