Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की संख्या घटी, दस विद्यार्थी भी नहीं

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में इन दिनों विद्यार्थियों की संख्या घट गयी है. नियमित रूप से कक्षाएं चल तो रही है लेकिन विद्यार्थी नहीं पहुंच पा रहे है. प्रत्येक दिन तीन बजे कॉमर्स विभाग के पास बने कोचिंग सेंटर में पढ़ाई होती है. 10 विद्यार्थी भी रोजाना नहीं पहुंच रहे है. विवि की लापरवाही की वजह से प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है. जिसके कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई. मालूम हो कि यहां प्रवेश लेने के लिये विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 120 विद्यार्थी शामिल हुए थे. कुल 100 सीट निर्धारित है. मेरिट के आधार पर नामांकन लिया गया था. आरंभिक समय में विद्यार्थियों की संख्या ठीक-ठाक थी. लेकिन दो माह बाद विद्यार्थियों की संख्या घटने लगी. इधर, छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ ने कहा कि जब विद्यार्थियों की संख्या घट रही थी तभी विश्वविद्यालय को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जरूरत थी. साथ ही आखिर विद्यार्थियों की संख्या कम क्यूं हो रही. इसकी वजह भी जानना चाहिये. लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-koyna-river-is-getting-polluted-by-washing-vehicles-people-upset/">मनोहरपुर

: वाहन धोने से प्रदूषित हो रही है कोयना नदी, लोग परेशान

एसएससी, रेलवे की प्रतियोगता परीक्षा का मिलता है ज्ञान 

कोचिंग सेंटर के को-ऑडिनेटर डॉ. विष्णु सिन्हा ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में एसएससी, रेलवे, टेट, नैट के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित तैयारी करायी जाती है. इसमें कोल्हान विवि में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी के अलावा जो विद्यार्थी निकल चुके है वे आवेदन कर नामांकन ले सकते है. यहां किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है. रोजाना दो से तीन क्लास आयोजित की जाती है. कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में अधिक से अधिक विद्यार्थी शामिल हो इसको लेकर प्रयास किया जाता है लेकिन आरंभिक समय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है. कुछ समय के पश्चात संख्या घट जाती है. एक जागरूकता चला कर विद्यार्थियों संख्या बढ़ायी जायेगी. इसे भी पढ़ें :डॉ.">https://lagatar.in/many-leaders-including-cm-hemant-soren-condoled-the-death-of-dr-karma-oraon/">डॉ.

करमा उरांव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही