Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पंचायत समिति सदस्य के पद पर निर्विरोध चुने गए लोगों को मिला प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए पांच प्रखंडों झींकपानी, खूंटपानी, चाईबासा, मझारी, तांतनगर प्रखंडों से 14 निर्विरोध निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के बीच उनकी जीत का प्रमाण पत्र दिया गया.  निर्वाची पदाधिकारी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को अपने आय-व्यय की पंजी तथा आईडी कार्ड को जमा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-first-death-anniversary-celebrated-of-journalist-vinod-sharan-founder-of-press-club/">आदित्यपुर

: प्रेस क्लब के संस्थापक पत्रकार विनोद शरण की मनायी गई पहली पुण्यतिथि

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन 

[caption id="attachment_306120" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/b-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कागजात लेने के लिए बैठे खूंटपानी प्रखंड के प्रत्याशी[/caption]

निर्विरोध निर्वाचन में सबसे ज्यादा चाईबासा से पंचायत समिति सदस्य के लिए 7 लोग निर्वाचित किए गए हैं. संध्या राय, सावित्री पूर्ति, माकी देवगम, फूलमती देवगम, शंकरी मालुवा, जेमा बारी तथा पूनम बारी को निर्विरोध चुना गया है. तांतनगर नगर प्रखंड से सरस्वती कालुंडिया तथा भक्त माय पूर्ति का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.  मझारी प्रखंड से मंजूश्री चातर, संगीता बिरूवा तथा सविता तामसोय को और खूंटपानी प्रखंड से पांडू बोदरा तथा झींकपानी प्रखंड से चांदमनी मछुवाइन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही