Search

 
 
 

चाईबासा : उर्दू शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया धरना

 
Chaibasa : अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी बाजार स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना में बैठे लोगों ने बताया कि उर्दू स्कूल के साथ हुए साजिश और ज्यादती के खिलाफ, उर्दू शिक्षकों के रिक्त सभी पदों पर बहाली और अल्पसंख्यकों के अधिकार से जुड़े मामलों का सामाधान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-organized-to-connect-drop-out-and-unenrolled-children-with-school/">चाईबासा

: ड्रॉप आउट एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित
धरना में शामिल अलग-अलग संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि उर्दू है तो तहजीब है, उर्दू के साथ भेदभाव को बंद किया जाए और उर्दू शिक्षकों की बहाली शीघ्र की जाए. धरना में अंजुमन इस्लामिया के सचिव फैयाज खान, मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष ए, मो अज्जम, जामा मस्जिद के अध्यक्ष अब्दुल हमीद, अनवर जहीर, मो शकील, मो आफताब, मास्टर सज्जा हुसैन, झारखंड स्टेट मुस्लिम प्रदेश विकास मंच के मो एहसान, मो सिरिंज, मो एकलाख, मो मुख्तार, मो तबरेज, मो जहांगीर, सैफूल, मो सज्जू, इमरान हुसैन, मो सोएब, मो प्रिंस, मो मिंटू समेत भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-boys-who-entered-the-house-with-the-intention-of-grabbing-the-house-tried-to-rape/">जमशेदपुर:

मकान कब्जाने की नीयत से घर में घुसे लड़कों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही