Search

 
 
 

चाईबासा : तोरलो गांव के टोपासाई के लोग खेत में बने चुआं से बुझा रहे अपनी प्यास

 
Chaibasa : तोरलो पंचायत के तोरलो गांव के टोपासाई टोला में रहने वाले लोग पेयजल के लिए खेतों में बने चुआं पर आश्रित हैं. पेयजल के समस्या को लेकर मंझारी प्रखण्ड जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने रविवार को एक बैठक की. ग्रामीण गोपाल बिरुवा ने बताया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है. पानी के लिए लोगों को गांव से आधे किलोमीटर दूर जंगल किनारे खेतों में बना चुआं से पानी लाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-worshiped-two-lakh-forty-three-thousand-three-hundred-and-twenty-five-parthiv-mahadev/">जमशेदपुर

: दो लाख तैंतालीस हजार तीन सौ पचीस पार्थिव महादेव का किया पूजन

गंदा पानी पीने से बीमार होने का खतरा बढ़ा

गंदा पानी पीने से ग्रामीणों को डायरिया-मलेरिया से पीड़ित होने का खतरा बना रहता है. लोगों को कई बार जान भी गवांना पड़ा है. पेयजल के निदान हेतु गांव में चुआं को कुआ का स्वरूप देकर पाईप लाईन के माध्यम से गांव में सप्लाई दिए जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत हो सकती है. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य ने कहा कि पेयजल की समस्या के निदान हेतु उपायुक्त को मामले से अवगत कराकर डीएमएफटी मद से डिपबोरिंग कराने की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-35-workers-working-in-rinpass-half-way-home-unemployed-since-july-27-stirred-up-by-order/">रांची:

रिनपास हाफ वे होम में कार्यरत 35 कर्मी 27 जुलाई से बेरोजगार, आदेश से हड़कंप

बैठक में यह रहे मौजूद

मौके पर चुईया गोप, जयंती बिरुवा, आशई पान, अंजू बिरुवा, अनिता बिरुवा, पोनाई बिरुवा, शुरू बिरुवा, जानो बिरुवा, बासमती बिरुवा, सुखमती बिरुवा, पूनम बिरुवा, दाशमा बिरुवा, मीणा बिरुवा, लादुरा बिरुवा, रविन्द्र बिरुवा, पीयून बिरुवा, मांझी बिरुवा, दानसिंह बिरुवा, बाबूराम बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, बासु बिरुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही