Search

 
 
 

चाईबासा : घपले-घोटाले पर प्रधानमंत्री ने साध रखी है चुप्पी : गीता कोड़ा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कैग की रिपोर्ट में मोदी सरकार में हुए घपला-घोटाले का खुलासे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई. सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के द्वारा काला बैनर लगाकर इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह से मौन है. प्रधानमंत्री भी चुप्पी नहीं तोड़ रहे. सांसद ने केंद्र सरकार पर आरप लगते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां ईडी और इनकम टैक्स के माध्यम से सरकारों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है. सदन में विपक्षी सांसदों को बोलते नहीं दिया जाता है, माइक बंद कर दिया जाता है. अब जब कैग की रिपोर्ट से भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है तो प्रधानमंत्री भी चुप्पी साधे हुए हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास एवं जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-it-is-unfortunate-that-45-ryots-have-not-yet-been-appointed-in-acc/">चाईबासा

: एसीसी में 45 रैयतों की नियुक्ति अब तक नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही