Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक गौरवमयी इतिहास- राजेश शुक्ल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भारत में अधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक गौरवशाली इतिहास रहा है. देश में व्याप्त चुनौतियों का अधिवक्ताओं ने समाधान का रास्ता भी प्रशस्त किया है. शुक्ल मंगलवार को चाईबासा बार प्रांगण में कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधानपरिषदों में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व कम है. इसे बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि कानूनी रूप से हर विषय पर समृद्ध और राष्ट्रहित में चर्चा की जरूरत है. इसमें रचनात्मक भूमिका अधिवक्ता निभाते रहे हैं और सदैव निभायेंगे. राजेश शुक्ल अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-mango-a-case-of-snatching-was-filed-in-a-fight-between-neighbors/">जमशेदपुर:

मानगो में पड़ोसियों के बीच मारपीट में छिनतई का मामला दर्ज कराया

युवा अधिवक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिलाने की योजना

उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले इस दिशा में काउंसिल ने कार्य योजना बनाई है. काउंसिल की झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग और अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं में बजटीय प्रावधान की मांग राज्य सरकार के पास लंबित है. कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ताओं की ओर से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्ल का अभिनंदन किया. मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज, सचिव आशीष सिन्हा, सरकारी वकील पवन शर्मा, अधिवक्ता प्रदीप शर्मा, सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक नाथ पति, केदार अग्रवाल, चांडिल बार एसोसिएशन के सचिव अशोक झा, चक्रधरपुर के अधिवक्ता विमल कुमार घाटशिला बार एसोसिएशन के बीजी मोहन्ती, एस विश्वास सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही