Search

 
 
 

चाईबासा : IIPA के प्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों से फॉरेस्ट राइट एक्ट की ली जानकारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईआईपीए) नई दिल्ली के प्रतिनिधि ने शनिवार शाम को स्थानीय परिसदन में वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की. एडमिनिस्ट्रेशन के सहायक प्रोफेसर डॉ. गदाधर महापात्रा के नेतृत्व में आई टीम ने कोल्हान वन प्रमंडल के डीएफओ अभिषेक भूषण, पोड़ाहाट के डीएफओ नीतीश कुमार तथा प्रशिक्षु डीएफओ प्रजेश जेना, आईटीडीए निदेशक अमित प्रकाश तथा कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन के साथ चर्चा कर फॉरेस्ट राइट एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस संबंध में आईटीडीए निदेशक अमित प्रकाश ने बताया कि टीम के सदस्य तीन दिनों तक आदिवासी बहुल विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-mothers-celebrated-jimutvahan-festival-by-fasting-waterless-paran-today/">पटमदा

: माताओं ने निर्जला उपवास कर मनाया जीमूतवाहन त्योहार, पारण आज

प्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीणों से एक्ट से संबंधित बिंदुओं पर लेंगे जानकारी

आईटीडीए निदेशक ने बताया कि टीम के सदस्य स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर फॉरेस्ट राइट एक्ट के लागू होने के समय से अब तक कितने लोगों को व्यक्तिगत या सामुदायिक वन पट्टा मिला, इससे उन्हें क्या लाभ हुआ सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेंगे. इस दौरान प्रतिनिधि लाभुकों से चर्चा भी करेंगे कि उसे और कैसे बेहतर किया जा सकता है तथा इससे संबंधित डाटा भी एकत्र करेंगे. एकत्र डाटा के आधार पर ही प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा. जिला कल्याण विभाग द्वारा झारखंड राज्य फॉरेस्ट राइट एक्ट की जानकारी सहित इसके क्रियान्वयन आधारित प्रतिवेदन भी प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-accused-arrested-in-sexual-abuse-case-of-minor/">किरीबुरू

: नाबालिग से यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही