Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क का किया जा रहा जीर्णोद्धार

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित जोहार यात्रा को लेकर टाटा कॉलेज मोड़ से ले कर कंपू चौक तक सड़क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री टाटा कॉलेज मैदान में उतरेंगे और उसके बाद वह सड़क मार्ग से वनपाल प्रशिक्षण केंद्र के पास बने पंडाल में जनसमूह को 24 तारीख को संबोधित करेंगे. संबोधन के बाद ताम्बो चौक से सड़क मार्ग से मझारी जाएंगे. उल्लेखनीय है कि टाटा रोड बाईपास से लेकर बाईपास जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज मैदान में लैंड करेगा. इसलिए टाटा कॉलेज के मेन रोड से लेकर ताम्बो चौक तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appeal-to-save-electricity-in-energy-fair-consumers-reached-with-their-problems/">जमशेदपुर

: ऊर्जा मेला में बिजली बचाने की अपील, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही