Search

चाईबासा : आंधी में उड़ा विधवा के घर का छप्पर, मदद की गुहार

Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत में मंगलवार की देर शाम आए आंधी के कारण गांव के जेमा लागुरी की घर का छत उड़ गया. इसमें जान माल की क्षति तो नहीं हुई है पर विधवा जेमा लागुरी आवास विहीन जरूर हो गई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद पंचायत की मुखिया दीपिका लागूरी ने हालात का जायजा लिया. उनके प्रतिनिधि बीरबल लागुरी ने आज सुबह स्थितियों का जायजा लिया ,उसके बाद यह निर्णय हुआ कि इससे संबंधित एक ज्ञापन प्रखंड के विकास पदाधिकारी को सौंपकर उनसे क्षतिपूर्ति मुआवजा भुगतान कराने का अनुरोध किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि जेमा लागुरी के पास आय का कोई विकल्प नही है. आय के साधन के रूप में सरकार से मिलने वाला राशन है जिसके सहारे उनकी जिंदगी चल रही है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-vasundhara-raje-scindia-attends-baba-darbar-worships/">देवघर

: वसुंधरा राजे सिंधिया ने बाबा दरबार में लगाई हाज़िरी, की पूजा अर्चना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp