Search

 
 
 

चाईबासा : सड़क निर्माण के लिए गिराया गया स्लैग ग्रामीणों को लिए बना परेशानी का सबब

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के गांव नरसंडा को लुपंगगुटू से जोड़ने वाली सड़क के मुहाने पर सड़क निर्माण के लिए रखे गए स्लैग से ग्रामीण परेशान हैं. मजे की बात यह है कि ग्रामीणों को नहीं मालूम की यह स्लैग किसने गिरवाई है. स्लैग गिराए हुए लगभग एक महीने बीत चुके हैं पर अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. यहां तक की पंचायत के मुखिया को भी स्लैग के गिराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सदर प्रखंड मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क को बनाने का कार्य किया जाना है, इसलिए ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए स्लैग गिराया गया है, परंतु सड़क निर्माण कार्य कब शुरू होगा यह किसी को पता नहीं है. अब सड़क के किनारे गिराया गया यह स्लैग ग्रामीणों के लिए समस्या बन गई है. उल्लेखनीय है कि नरसंडा पंचायत को लुपंगगुटू से जोड़ने वाली यह सड़क यहां के ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-logo-unveiled-on-the-20th-anniversary-of-tsuisl/">जमशेदपुर

: टीएसयूआइएसएल की 20वीं वर्षगांठ पर लोगो का हुआ अनावरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही