Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : देश का मान बढ़ाने वाला जवान बैठा धरना पर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बिहार रेजिमेंट के जवान पोदना बालमुचू अपने हक के लिए पिछले पांच दिनों से पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है. पोदना बालमुचू ने 1971 की लड़ाई में दुश्मनो के दांत खटटे कर दिये थे , धरना में उनकी पत्नी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल है. पोदना को सरकार ने दो बार 1965 में समर सेवा स्टार मेडल तथा 1971 में पूर्वी स्टार मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-when-the-married-girl-did-not-go-along-the-young-man-hit-her-with-a-blade/">चाकुलिया

: शादीशुदा युवती साथ नहीं गई तो युवक ने उसके गले पर ब्लेड मारा

पुणे में चार महिने इलाज कराया गया था

1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में पोदना के दायें पैर में गोली लग गई थी. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे. पुणे में चार महिने इलाज किया गया और उसके बाद वे ठीक होकर अपने घर आ गये. सरकार ने उन्हें पांच एकड़ जमीन, किसी एक परिजन को नौकरी तथा खेती के लिये सिंचाई के लिए कुंआ तथा पांच एकड़ जमीन खेती करने के लिए देने का निर्देश दिया था, उस निर्देश के आलोक में सैनिक परिषद सिहभूम चाईबासा ने तत्कालीन उपायुक्त को ये सारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया था. पर आज तक उस दिशा में अब-तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. हार कर पोदना बालमुचू पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हुए है. लेकिन आज-तक प्रशासन का कोई अधिकारी उनके पास जानकारी लेने तक नहीं आया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-launched-search-operation-against-naxalites-in-kolhan-reserve-forest-area/">किरीबुरू

 : कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही