Search

चाईबासा : जलापूर्ति योजना से छूटे गली मुहल्ले को भी मिलेगा योजना का लाभ

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से अब शहरी जलापूर्ति योजना से छुटे सभी गली-मुहल्लों को भी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलेगा. चाईबासा में शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के छुटे वार्ड/गली में जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी अनुमोदन 6 करोड़ 66 लाख 8 हजार रुपए के प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अनुमोदन प्राप्त है तथा स्वीकृत्य प्रारुप में आंतरिक सलाहकार की स्वीकृति भी मिल चुकी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-development-officer-held-a-meeting-with-blo/">बहरागोड़ा

: बीएलओ संग प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक

जलापूर्ति योजना से गली मुहल्ले के लोगों को मिलेगी राहत

इस संबंध में राज्य सरकार नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने महालेखाकार, झारखंड रांची को पत्राचार भी किया है. इस प्रशासनिक स्वीकृति से जहां जलापूर्ति योजना से छुटे गली मुहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी. नगर परिषद के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, निवर्तमान पार्षदों में जेबा फरहत, हृदय शंकर बिरुवा, लक्ष्मी कच्छप आदि ने विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार जताया कि उनका प्रयास रंग लाया. अब नगर परिषद अंतर्गत जलापूर्ति योजना से छूटे गली मुहल्ले वासियों को इसका पूर्ण लाभ मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//