Search

 
 
 

चाईबासाः जंगल में बसे लोगों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा- जोबा माझी

 
दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद व विधायक Nitish Thakur Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले की गुदड़ी प्रखंड के लिगिर गांव में शनिवार को मानकी मनोहर बरजो और आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी व स्थानीय विधायक जगत माझी शामिल हुए. सांसद व विधायक ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर ग्रामीणों ने सांसद वन पट्टा वितरण में आ रही परेशानियों से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. जोबा माझी ने कहा कि वन पट्टा वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जंगलों में बसे लोगों को उनका हक दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा जंगल में बसे लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए देवेंद्र माझी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. उनके सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए वह तैयार हैं. उन्होंने ग्रामीणों से कहा किसी काम में अधिकारी आनाकानी करें तो हमें बतायें, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कहा कि विरोधी कुछ भी कह लें, तमाम साजिश रच लें, लेकिन जंगल में बसे लोगों को पता है उनके हित में अगर कोई खड़ा है तो वह है देवेंद्र माझी का परिवार है. [caption id="attachment_1051191" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/joba-2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> समारोह में उपस्थित ग्रामीण[/caption] विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों से कहा कि वन पट्टा को लेकर वह बेहद गंभीर हैं. इस मामले को लेकर हर महीने ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे और वन विभाग व अंचल कार्यालय के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कमियों को दूर करेंगे, ताकि अर्हता रखने वाले ग्रामीणों को वन पट्टा मिलने में परेशानी नहीं आये. विधायक ने कहा जहां भी विकास से संबंधित समस्या है, उन्हें बतायें. वह स्वयं जाकर देखेंगे और समाधान की दिशा में पहल करेंगे. मौके पर मानकी बिरसा बरजो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, पूर्व जिप सदस्य आइलिना बरजो, रोलेन बरजो, जीबा सुरीन, निर्मल लोमगा, प्रेमचंद लोमगा, गोसनर बरजो, लक्ष्मण कंडुलना आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पलामूः">https://lagatar.in/palamu-plfi-supremo-dinesh-gop-will-now-be-treated-at-deoghar-aiims/">पलामूः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का अब देवघर एम्स में होगा इलाज
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही