Search

चाईबासा : इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम बनी विजेता

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल को 77 रनों से पराजित कर चक्रधरपुर की इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की टीम ने 12वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए रविवार को फाइनल मैच में टॉस संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलकर पांच विकेट के नुकसान पर 265 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से बल्लेबाज रितिक कुमार ने मात्र 42 गेंदों पर दस चौकों एवं पांच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 86 रन ठोक डाले. तनिष तांती ने 58 रन, राज कुमार प्रमाणिक ने 37 रन एवं अनीस कुमार दास ने 20 रनों का योगदान दिया. इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की ओर से चीतेश सरकार, मनीष महतो, रोहित यादव एवं आर्यन कुमार को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें :फिर">https://lagatar.in/manohar-lal-khattar-again-embroiled-in-controversies/">फिर

विवादों में घिरे मनोहर लाल खट्टर, फरियादी को आप कार्यकर्ता बताकर उठाकर पीटने और बाहर फेंकने की बात की

पुरस्कार का किया गया वितरण

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल की पूरी टीम 18 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल की ओर से सलेन सिदु 63 रन, गौरव कुमार ने 25 तथा कप्तान रोहित यादव ने 22 रन बनाए। इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की ओर से अनीस कुमार दास, आयुष आर्या एवं रितिक कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए. रमण प्रधान को एक विकेट मिला. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ज्ञान चंद जैन ट्राफी के साथ साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया.पुरे प्रतियोगिता में अंपायरिंग एवं स्कोरिंग की भूमिका निभानेवाले अंपायर एवं स्कोरर तथा ग्राउंड्समैन को जे एस सी ए के संयुक्त सचिव पी एन सिंह ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-elephant-created-nuisance-in-singhpura-broke-three-houses/">गुड़ाबांदा

: हाथी ने सिंहपुरा में मचाया उपद्रव, तीन घरों को तोड़ा

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रितिक कुमार

फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन के रितिक कुमार को मिला, पूरे प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के साकेत कुमार सिंह को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन के अनीस कुमार दास तथा पूरे प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन के रितिक कुमार को प्रदान किया गय ये सारे पुरस्कार मुख्य अतिथि आशुतोष शेखर ने प्रदान की . पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मंच संचालन एवं स्वागत भाषण जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने की.मौके पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार मूँधड़ा ने मुख्य अतिथि एवं कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने विशिष्ट अतिथि श्री पी एन सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/increasing-cyber-crime-will-be-curbed-in-jharkhand-training-is-being-given-to-police-officers/">झारखंड

में बढ़ते साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस अफसरों को दी जा रही है ट्रेनिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp