Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के कुलपति का कार्याकाल 26 मई तक, आयुक्त को मिल सकता है प्रभार

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. गंगाधर पांडा का कार्याकाल का 26 मई को अंतिम दिन है. अब मात्र दो दिन तक कोल्हान विश्वविद्यालय में डॉ पांडा रहेंगे. राजभवन ने अभी तक नये कुलपति की घोषणा नहीं की है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार मिलने की संभवना है. लेकिन अभी तक अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-attachment-of-absconding-accused-vijays-house-in-robbery-and-other-criminal-cases/">चक्रधरपुर

: डकैती व अन्य आपराधिक मामले में फरार आरोपी विजय के घर की कुर्की

अधिसूचना 26 मई को देर शाम तक जारी कर सकता है

राजभवन इससे संबंधित अधिसूचना 26 मई को देर शाम तक जारी कर सकता है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के नये कुलपति की नियुक्ति मामले पर अभी विलंब हो सकती है. अभी तक प्रकिया शुरू नहीं हुआ है. इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों की लगातार मांग है कि इस बार कोल्हान विश्वविद्यालय में झारखंडी शिक्षक को कुलपति बनाया जाये. ताकि कोल्हान विश्वविद्यालय का भला हो सकें. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि 27 मई तक कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय में अपना कार्य संभालेंगे. राजभवन ही अंतिम निर्णय लेगा. वर्तमान कुलपति का अवधि विस्तार होगा या किसी और को प्रभार सौंपा जाएगा इसपर अबतक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-asked-jnac-for-information-about-chapakals-located-in-east-vis-area/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने जेएनएसी से मांगी पूर्वी विस क्षेत्र में स्थित चापाकलों की जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही