Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा बड़ी बाजार निवासी मोहम्मद साऐब आलम जो वर्तमान में रांची नामकुम में रहता है. कई सालों से आदिवासी युवती को अपनी पहचान बदल कर परेशान कर रहा था. मुस्लिम होने के बावजूद अपना नाम और पहचान एक फर्जी आदिवासी युवक का बना रखा था. उसका असली नाम मोहम्मद साहेब आलम था. जबकि युवती और दोस्तों को अपना नाम समीर बिरुवा और गांव का नाम तांतनगर बताता था. इसी नाम और पता से फर्जी आधार कार्ड बना रखा था. और तो और अपने माता-पिता की मरने की भी झूठी खबर फैला दी थी. युवती को ट्यूशन और कॉलेज आते-जाते वक्त रास्ते में रोककर परेशान और जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था. जिससे युवती के मन में डर बैठ गया और वह कॉलेज ना जाने का मन बना ली थी. फिर युवती ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़">https://lagatar.in/baharagoda-olchiki-hul-baisi-meeting-organized/">बहरागोड़
: ओलचिकी हूल बाइसी की बैठक आयोजित
विश्व कप : संभावित कार्यक्रम तय, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत-पाक महामुकाबला
: ओलचिकी हूल बाइसी की बैठक आयोजित
बातचीत के दौरान लगातार झूठ बोलता रहा युवक
युवती द्वारा परिजनों और युवा सामाजिक संगठन आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी कोल्हान के सदस्यों को जानकारी देने के पश्चात मामले को संज्ञान में लिया गया. जिसके बाद युवक को बातचीत के लिए गांव की बैठकी में बुलाया गया. मामले की तहकीकात की गई और युवक को अपने पक्ष रखने को कहा गया. बातचीत के दौरान युवक लगातार झूठ बोलता रहा और अपनी पहचान छुपाता रहा. उसका आधार कार्ड भी फर्जी निकला और जिसके बाद सच्चाई पता चली. ग्रामीणों ने आदिवासी यंगस्टर यूनिटी के सदस्यों ने उसे जमकर फटकार लगाई. युवक से बांड लिखवा कर भविष्य में युवती को किसी भी तरह से परेशान ना करने की हिदायत दी गई. आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी ने कहा कि युवक अगर फिर भी नहीं मानता है तो संस्था अपने स्तर से कठोर कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी. जरुरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें : वनडे">https://lagatar.in/odi-world-cup-possible-schedule-fixed-indo-pak-mega-match-in-ahmedabad-on-october-15/">वनडेविश्व कप : संभावित कार्यक्रम तय, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत-पाक महामुकाबला
Leave a Comment