Search

 
 
 

चाईबासा : सड़क पर बहता पानी और फैला कचरा नगर परिषद के लिए बना सिरदर्द

 
Chaibasa ( ramendra kumar sinha) : दुर्गा पूजा काफी करीब है पर अभी भी सड़कों की सफाई, बहते पानी की रोकथाम, कचरे का उठाव आदि ऐसे कई कार्य है जो नगर परिषद के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं. स्थिति यह है कि एक तरफ सफाई अभियान का काम शुरू होता है. तो दूसरी तरफ कचरा निष्पादन का मामला मुंह बाए खड़ा रहता है, गांधी मैदान के बगल वाली सड़क के किनारे पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा है.  जिसके कारण सड़कों पर पानी बहते रहता है. नाले का पानी भी सड़क से बहता है और उसी सड़क से होकर लोग बाग आना-जाना करते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-adopts-19-children-to-provide-free-higher-education/">किरीबुरू

: सेल ने 19 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देने के लिए लिया गोद

मुख्य मार्ग पर फैला पड़ा है कचरा 

[caption id="attachment_426526" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chaibasa-Flowing-Water1-e1663832994327.jpeg"

alt="" width="1600" height="724" /> सड़क के किनारे फैला कचरा.[/caption] बड़ी बात यह है कि दशहरे में यह रोड गांधी टोला पूजा पंडाल के तरफ जाने वाले लोगों के लिए छोटा रास्ता होता है. पर अभी तक नगर परिषद की तरफ से इसके ठीक करने पर ध्यान नहीं दिया गया है. वहीं आगे बढ़े तो बड़ी बाजार से आने वाले मुख्य मार्ग पर कचरा फैला पड़ा है. इस तरीके से पाइप लाइन का लिकेज कई जगह है. ऐसे में दशहरे तक सड़कें चकाचक रहेंगी ऐसा होता कुछ नहीं दिख रहा. नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज ने कहा कि दुर्गा पूजा तक सारी स्थितियों को ठीक कर दिया जाएगा. इसमें विभाग के  सभी लोग लगे हुए. अब यह कब तक और कितना ठीक होगा आने वाला समय ही बताएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-stadium-built-for-84-lakh-players-now-turned-into-ruins/">बहरागोड़ा

: खिलाड़ियों के लिए 84 लाख से बना स्टेडियम अब खंडहर में तब्दील
  फोटो गांधी मैदान के बगल वाली सड़क पर बहता नाले का और पाइप लाइन का पानी। फोटो
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही