Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के वेबसाइट में पांच दिनों के बाद भी नहीं हुआ सुधार, विद्यार्थी परेशान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-वन के परीक्षा फॉर्म 20 मई से भरना शुरू हो गये हैं. लेकिन वेबसाइट में तकनीकी समस्या होने की वजह से विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ हैं. अभी तक 10 प्रतिशत विद्यार्थी भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. इस विषय में छात्र प्रतिनिधियों द्वारा विश्वविद्यालय के पदाधिकारी को भी सूचना दी गई, लेकिन पांच दिन होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं, लगातार पत्राचार करने के बाद भी वेबसाइट में सुधार नहीं होने से नाराज छात्र प्रतिनिधियों ने तिथि बढ़ाने की मांग की है. साथ ही उनकी मांग है कि जब तक विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जाते तब तक तिथि को बढ़ाया जाए. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-polling-personnel-leave-for-the-fourth-phase-of-polling/">चाईबासा

: चौथे चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मी रवाना

गुरुवार शाम तक सुधार होने की संभावना : डॉ. एससी दास 

कोल्हान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी दास ने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर तकनीकी विभाग को सूचना दी गई है, गुरुवार शाम तक सुधार होने की संभावना है. साथ ही विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न हो इसलिए तिथि भी बढ़ाई जाएगी. मालूम हो कि यूजी सेमेस्टर-वन के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 20 मई से शुरू होकर 31 मई तक ही है, जबकि एक जून से 10 जून तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की बात कही गई है. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ramesh-resident-of-odishas-couple-missing-for-a-month-family-worried/">किरीबुरु

: ओडिशा का जोड़ा निवासी रमेश एक महीने से लापता, परिजन परेशान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही