Search

 
 
 

चाईबासा: पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्‍याशियों को मिला मिला जीत का प्रमाण पत्र

 
Chaibasa: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण की गणना के खत्म होने के बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया. खूंटपानी प्रखंड की  लोहरदा पंचायत से जीत दर्ज करने वाली महिला प्रत्याशी मेंजारी सामड को जीत  का प्रमाण पत्र प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने प्रदान किया. सदर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बड़ाईक ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ministry-of-forest-environment-and-climate-change-gave-environment-clearance-to-surda-mines/">घाटशिला

: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सुरदा माइंस को दिया एनवायरनमेंट क्लियरेंस

इन्‍हें भी मिला जीत का प्रमाण पत्र

बड़ाईक ने करलाजुडी पंचायत से मंजू सिह कुन्टिया, नरसंडा पंचायत से मंगल सिंह पूर्ती, नरसंडा पंचायत के मोची साई नरसंडा से गीताकुमारी को पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया. झींकपानी प्रखंड के  टुटुगुटू पंचायत के विभिन्न वार्डों से जीत दर्ज करने वाले वार्ड सदस्‍य प्रत्‍याशी मनोज कुमार पूर्ती,  कमल किशोर बारी, शिवा करोवा,  सुनीता हेस्सा, चांदनी सवैंया, सुशीला सवैंया, राम नाथ तोपनो तथा नरेश बिरूली को प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रदान किया. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-broke-the-boring-and-shed-of-dhyan-foundations-gaushala/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों ने ध्यान फाउंडेशन की गौशाला की बोरिंग और शेड को तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही