Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राजस्व उप निरीक्षकों के हड़ताल से अंचल कार्यालय में काम काज ठप

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व उप निरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. उनके हडताल पर चले जाने से अंचल कार्यालयों में कामकाज पूर्ण रूप ठप पड़ गया है. इसका सबसे अधिक प्रभाव प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों के उपर पड़ रहा है. बच्चों के आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति-प्रमाण पत्र तथा पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र समेत अनेक प्रकार के प्रमाण पत्रों को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-free-health-check-up-camp-organized-at-rungta-marriage-house-101-patients-were-examined/">चाईबासा

: रूंगटा मैरेज हाउस में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

जाति प्रमाण पत्र के 1 लाख आवेदन हुए लंबित

इसके साथ ही जमीन का म्यूटेशन, सीमांकन, परमिशन, माल गुजारी, रसीद, फसल राहत योजना एवं अन्य सत्यापन संबंधी अंचल के कार्य प्रभावित हो गये है. जानकारी के अनुसार अभी भी जिला में जीएम लैंड मैपिंग, पीएम किसान तथा कक्षा 1 से 12वीं तक बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के लगभग 1 लाख से अधिक आवेदन लंबित हो गए हैं. संघ के अध्यक्ष लखीन्द्र माझाी ने बताया कि अभी समस्या धीरे धीरे शुरू होगी और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती संघ से जुडे़ सभी लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर एकमत हैं.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही