Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की जर्जर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू

Chaibasa : सदर अस्पताल स्थित आपातकालीन सेवा कक्ष के पास कीचड़मय जर्जर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य कांग्रेस नेता के प्रयास से शुरू हो चुका है. गुरुवार को नगर निगम द्वारा सड़क को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ हुआ. पिछले दिनों इस मामले को लेकर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने जिला के उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-basis-of-experience-and-training-the-investigation-of-malnutrition-and-anemia-in-children-is-being-done/">चाईबासा

: अनुभव व प्रशिक्षण के आधार पर की जा रही है बच्चों में कुपोषण व एनीमिया की जांच
उन्होंने पत्र में बताया था कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए सादर अस्पताल संजीवनी है. लेकिन आपातकालीन सेवा कक्ष जर्जर मार्ग में कीचड़ इतना अधिक फैला हुआ है कि लोगों का आवागमन दूभर है. इस बरसात में मिट्टी गीला होने के कारण सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-central-library-of-kolhan-university-becomes-plastic-free-zone/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय का सेंट्रल लाइब्रेरी बना प्लास्टिक फ्री जोन

रोजाना लोग बन रहे थे दुर्घटना का शिकार

इसमें रोगियों की तो बात दूर सामान्य व्यक्ति भी चल नहीं सकता. यह ओपीडी, रक्त अधिकोष, कौशल नर्सिंग कॉलेज छात्रावास आदि जाने का भी मार्ग है. आए दिन बाइक सवार यहाँ से गुजरने के प्रयास में चोटिल हो रहे थे. मामलें पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चाईबासा को यथोचित नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-b-ed-and-d-el-ed-passed-candidates-are-worried-about-not-having-jtet-exam-after-2016/">चाईबासा

: 2016 के बाद जेटेट परीक्षा नहीं होने से परेशान हैं बीएड व डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

कांग्रेस नेता ने प्रशासन के प्रति जताया आभार 

इसके आलोक में नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा संबंधित जेई को भौतिक सत्यापन कर यथाशीघ्र जर्जर को दुरुस्त करने के लिए आदेशित किया. आज से जर्जर कीचड़मय सड़क को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जनमानस विशेष कर रोगी, वृद्ध, महिला, दिव्यांग लोगों, कौशल नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्राएं तथा चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मी को इस कीचडमय जर्जर सड़क से हो रही परेशानी पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही