Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो में बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोंटो थाना क्षेत्र के कुदामसादा गांव में सोमवार देर रात को छोटे भाई ने जमीन बंटवारा को लेकर बड़े  भाई बिरसा लागुरी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले के आरोपी छोटे भाई डुका लागुरी को पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया. बुधवार की शाम पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. मृतक की पत्नी ने अपने देवर डुका लागुरी पर पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए 26 जुलाई को टोंटो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-it-is-the-responsibility-of-all-of-us-to-make-the-national-lok-adalat-a-success-on-august-13-district-judge/">चाईबासा

: 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : जिला न्यायाधीश
पुलिस अधीक्षक चाईबासा के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त डुका लागुरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं खून लगा टी शर्ट बरामद किया गया है. प्राथमिकी अभियुक्त द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि जमीन के बँटवारे को लेकर विवाद होने के कारण रात में कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई की हत्या उसने कर दी थी. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसकी जानकारी टोंटो थाना में पुलिस पदाधिकारियों ने दी. मौके पर थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, भीम सिंह के समेत अन्य जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-19-villages-will-be-connected-under-jal-jeevan-mission-special-program-will-be-held-date-wise/">चाईबासा

: जल जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगे 19 गांव, तिथिवार होगा विशेष कार्यक्रम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही