Search

 
 
 

चाईबासा : जिले में शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में बहुत सारी चुनौतियां हैं : संयुक्त सचिव

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिन्हाज आलम ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला कार्यक्रम को लेकर एक बैठक की. इसके तहत नीति आयोग के डाटा, इंडिकेटर तथा अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की. बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए संयुक्त सचिव ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले में शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में बहुत सारी चुनौतियां हैं, काफी पद रिक्त पड़े हैं. उन्होंने शिक्षकों और चिकित्सकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि जिले की शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक किया जा सके. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-six-students-of-shishu-mandir-selected-for-chief-ministers-merit-scholarship/">जगन्नाथपुर

: मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए शिशु मंदिर के छह विद्यार्थी चयनित

हाटगम्हरिया के करजिया का किया दौरा

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रो में कमरे ना होने की जानकारी मिली थी. इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है कि ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व नवजात बच्चों को चिकित्सा सुविधा उनके गांव में ही उपलब्ध हो सके. बैठक में आयुक्त की अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त, इसके साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. समीक्षा बैठक के बाद स्थल भ्रमण के लिए संयुक्त सचिव हाटगम्हरिया प्रखंड के करजिया में किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए रवाना हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही