Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सोनुवा-गोइलकेरा को चाईबासा से जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सोनुवा और गोइलकेरा को चाईबासा से जोड़ने वाली 22 किलोमीटर लंबी सड़क (चाईबासा सायतवा मार्ग) जर्जर हो चुकी है.12 वर्ष पूर्व 18 करोड़ की लागत से बनाई गई इस सड़क को बनाने से पूर्व कई अड़चने आई थी पर किसी तरह इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ और नौ माह में सड़क को तैयार कर दिया गया. हालांकि इस सड़क से वाहनों का आवागमन काफी कम होता है, परंतु स्थानीय लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते है. इसके बावजूद इस सड़क का जगह-जगह टूट जाना इसके गुणवत्ता को परिलक्षित करता है. इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindi-day-organized-in-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में हिन्दी दिवस आयोजित

मात्र दो बसों का होता है परिचालन

लोगों ने इसकी शिकायत कई लोगों से कर चुके है लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस सड़क से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण भी आते-जाते है. गोइलकेरा और सोनुवा को जोड़ने के लिए इस रास्ते से मात्र दो बस जाती है. कभी-कभार छोटी-छोटी गाड़ियां भी यहां से आती-जाती है. इस सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के बाद भी रोड का क्षतिग्रस्त हो जाना सोचने पर विवश करता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही