Search

 
 
 

Chaibasa : 24 साल में आदिवासी किसान मजदूरों का नहीं हुआ विकास - जॉन मिरन

 
  • आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पिल्लई हॉल में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का जिला सम्मेलन मंगलवार को किया गया. जिला सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 24 साल हो गये, लेकिन आदिवासी किसान मजदूरों का विकास नहीं हुआ. विधायक और सांसद आज करोड़पति हो गए. आज भी खदान क्षेत्र के आदिवासी लकड़ी, दातून और पत्ता बेचने को मजबूर हैं. काम नहीं मिलने के कारण पलायन करने को मजबूर हैं. डीएमएफटी फंड लूट का अड्डा बन गया है. पंचायत प्रतिनिधियों को पूरा अधिकार नहीं देकर उनसे कर्मचारी के रूप में काम लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-took-out-sadbhavna-yatra-on-the-80th-birth-anniversary-of-late-rajiv-gandhi/">Chaibasa

: स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने सद्भावना यात्रा निकाली
जेएमएम सरकार भी आदिवासी का विकास नहीं कर सकी. पलायन पर जेएमएम सरकार के पास कोई योजना नहीं है. जिस तरह बीजेपी सरकार में आदिवासी लूटे गये, उसी तरह जेएमएम की सरकार में आदिवासियों को लूटा जा रहा है. आज जेएमएम सरकार आदिवासी की जमीन बचाने की बात करती है, लेकिन उसी की सरकार में आदिवासी की जमीन लूटी जा रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए खेतों में पानी और मजदूरों के लिए 600 रुपए की मजदूरी लागू कराने का मुख्य एजेंडा रहेगा. सम्मेलन में माधव कुंकल, मनसिग त्रिया आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही