Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट को लेकर महागठबंधन में दरार की संभावना

Chaibasa (Sukesh kumar) : सिंहभूम लोक सभा सीट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से जिस तरह से अपने अधिकार को लेकर घोषणा किया है, उसको लेकर अब चाईबासा में राजनीतिक का माहौल गर्म हो गया है. सांसद गीता कोड़ा ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि महा गठबंधन धर्म झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं निभा रहा है. यदि इस तरह से स्थानीय विधायक द्वारा निर्णय लिया जाएगा तो आने वाले दिनों के लिए गठबंधन सरकार अस्वस्थ हो सकती है. इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पांच विधानसभा के विधायक ने दावा किया है कि सिंहभूम लोकसभा सीट में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सबसे अधिक विधायक है. जिसके कारण यहां के दावेदारी झारखंड मुक्ति मोर्चा को ही मिलनी चाहिए. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता को ही टिकट मिले. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में तकरार जारी है. गीता कोड़ा ने कहा कि यदि पार्टी एकतरफा काम करेगी तो यह महागठबंधन पर भी असर पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :कदमा">https://lagatar.in/new-children-were-welcomed-in-kadma-middle-school/">कदमा

मिडिल स्कूल में नये बच्चों का हुआ स्वागत, 8वीं के बच्चों को दी गयी विदाई

भाजपा में गीता कोड़ा के जाने की अफवाह के पश्चात झामुमो का निर्णय

सिंहभूम सीट की वर्तमान सांसद गीता कोड़ा का लगातार भाजपा में जाने की अफवाह फैल रही है. इसी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने अपनी दावेदारी ठोक दी है. लगातार हो रहे अफवाह पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भी चिंतनीय है. आने वाले दिनों में यादि कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन गीता कोड़ा थामेगी तो स्वाभाविक है कांग्रेस में ऐसा कोई मजबूत नेता ही नहीं है जो इस सीट की दावेदारी कर सके. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन की सीट जा सकती है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-co-raided-chandanpur-swarnrekha-river-ghat-seized-two-tractors-and-one-407-vehicle/">चाकुलिया

: चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर सीओ ने की छापामारी, दो ट्रैक्टर व एक 407 वाहन जब्त

लगातार बयानबाजी के बाद हाईकमान के पास पहुंचा मामला

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया कि जिस तरह से पश्चिमी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने निर्णय लिया है यह गलत है. इस तरह का निर्णय महागठबंधन के नियम के विरुद्ध है. इसको लेकर हाईकमान के पास रिपोर्ट कर दिया गया है. मामला हाईकमान तक पहुंच चुका है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेखर दास ने कहा कि नियम के विरुद्ध काम करने वाले पर हाईकमान को कार्रवाई करनी चाहिए. महागठबंधन के नियम के खिलाफ किसी तरह का उल्लंघन ना हो इस पर सभी साथियों को ध्यान देने की जरूरत है. प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ कांग्रेस गठबंधन कर सरकार बनाया है. सरकार भी सही चल रहा है. लेकिन इस तरह के बयानबाजी से आने वाले दिनों में गठबंधन सरकार पर असर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें :नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-ed-team-interrogating-rabri-devi/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला : राबड़ी देवी से ED की टीम कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही