Chaibasa (Sukesh Kumar) : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से सरबिल व पादापहाड़ के रैयतों में मुआवजा मिलने की आस जगी है. पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद की उपस्थिति में जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों के मुआवजा की मांग पर भूमि सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है. रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण. ज्ञात हो कि रेलवे ने रैयतों की जमीन को थर्ड लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहण किया था. ग्रामीण लंबे समय से जमीन के बदले मुआवजा की इंतजार कर रहे थे. सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ग्रामीणों में मुआवजा मिलने की आस जगी है. मालूम हो कि मानसून सत्र के दरम्यान ग्रामीणों को रेलवे से मुआवजा दिलवाने एवं भूमि के सत्यापन के लिए दिल्ली गई हुई थी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-dsp-bdo-gave-guidelines-after-meeting-muharram-akhara-committees/">मुसाबनी
: डीएसपी-बीडीओ ने मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों से मिलकर दिए दिशा-निर्देश
दुमका-रांची इंटर सिटी व हटिया बर्दवान ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान
: डीएसपी-बीडीओ ने मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों से मिलकर दिए दिशा-निर्देश
सभी रैयत कागजातों के साथ सर्वे स्थल पर थे मौजूद
सांसद गीता कोड़ा ग्रामीणों को मुआवजा भुगतान पर पिछले दिनों 12 जुलाई को जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की संयुक्त बैठक कराई थी. जिसमें भूमि सत्यापन के लिए 27 जुलाई की तारीख पक्की हुई थी. रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा भूमि सत्यापन कार्य शुरू किया. सभी रैयत अपने कागजातों के साथ सर्वे स्थल पर मौजूद थे. सांसद गीता कोड़ा ने सभी रैयतों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी रैयत के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा और अधिग्रहण की सत्यापन के उपरांत प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा, नौकरी आदि दिलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल अभियंता मनीष गुप्ता और जिला प्रशासन की ओर से एडीसी संतोष सिन्हा, जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी एजाज अनवर, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, बीडीओ नोवामुन्डी अनुज बांडों उपस्थित थे. सर्वे स्थल पर सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-passengers-upset-due-to-cancellation-of-dumka-ranchi-inter-city-and-hatia-burdwan-train/">धनबाद:दुमका-रांची इंटर सिटी व हटिया बर्दवान ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान
Leave a Comment