Search

 
 
 

चाईबासा : देश में लैम्प्स से अच्छा कोई संस्था नहीं, सभी कृषक लैम्प्स से जुड़े : जॉन मिरन मुंडा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी लैम्प्स में सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई. अभियान को लेकर जिला सहकारी पदाधिकारी और लैम्पस के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मौजूद प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मदन कुमार नाग ने ग्रामीणों को लैम्प्स के उद्देश्य और रोजगार सम्बंधित लाभ के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि आप जो सपना देखते है उसे पूरा करने का जरिया लैम्प्स ही है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-inauguration-of-newly-constructed-chandil-subdivision-court-building-on-23rd/">सरायकेला

: नवनिर्मित चांडिल अनुमंडल कोर्ट भवन का उद्घाटन 23 को

बिचौलियों से परेशान हैं किसान : जॉन मिरन मुंडा

किसान का विकास और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा माध्यम है लैम्प्स. इसलिए इससे जुड़कर लाभ सभी कृषक इसका लाभ उठाए. जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि देश में लैम्प्स से अच्छा कोई संस्था नहीं है. अगर इस संस्था को ईमानदारी से और सरकार की मदद से चलाया जाये तो देश मे गरीबी खत्म हो जाएगी. लेकिन इस संस्था को सिर्फ लुटा गया है जिसके कारण से आज किसान लैम्प्स में जाना नहीं चाहते. वे बिचौलियों से परेशान हैं. लेकिन अगर किसान साथ दे तो झींकपानी लैम्प्स को राज्य का रोल मॉडल के रूप में तैयार किया जा सकेगा. बैठक में वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही