Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के मानवशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं

Chaibasa (Sukesh kumar) :  कोल्हान विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गेस्ट शिक्षकों के भरोसे कोल्हान विवि के पीजी विभाग में मानवशास्त्र विषय की पढ़ाई चल रही है. पूरे विश्वविद्यालय में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं हैं. शिक्षक नहीं होने के कारण कई कॉलेजों में मानवशास्त्र की पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गयी है. विद्यार्थी अब कोल्हान विश्वविद्यालय छोड़ कर अन्य विश्वविद्यालय पलायन कर रहे हैं. यहां के विद्यार्थी भी मजबूरन बाहर जाकर पढ़ाई कर रहे हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय से स्नातक तो कर लेते हैं, लेकिन शिक्षक की समस्या होने की वजह से अन्य विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए चले जाते हैं. वैसे विद्यार्थी जिन्हें मानवशास्त्र पढ़ने की इच्छा है, लेकिन वे पढ़ नहीं पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-rahul-gandhi-travels-by-bus-in-bengaluru-priyanka-gandhi-conducts-road-show/">कर्नाटक

चुनाव : राहुल गांधी ने बेंगलुरु में बस से यात्रा की, प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

पीजी विभाग में अधिकतम 20 विद्यार्थी 

कोल्हान विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र के पीजी विभाग में अधिकतम 20 विद्यार्थी ही अध्ययन करते हैं. विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर कई बार पहल की गई है, लेकिन शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थी यहां नहीं पढ़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-rahul-gandhi-travels-by-bus-in-bengaluru-priyanka-gandhi-conducts-road-show/">कर्नाटक

चुनाव : राहुल गांधी ने बेंगलुरु में बस से यात्रा की, प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

कुछ विभाग में शिक्षकों की भारी कमी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Gangadhar-Panda.jpg"

alt="" width="600" height="288" />

मानवशास्त्र विभाग के अलावा अन्य कुछ विभाग में शिक्षकों की भारी कमी है. शिक्षकों की बहाली को लेकर सरकार के पास लगातार पत्राचार किया जा रहा है. शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई तो बाधित होना स्वाभाविक है. लेकिन कुछ माह बात ही शिक्षक योगदान देंगे इसको लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है.

डॉ गंगाधर पांडा, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही