Search

 
 
 

चाईबासा : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में जबरदस्त उत्साह - रामेश्वर सिंह

 
Chaibasa : द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद जहां देश के अन्य समाज काफी खुश हैं, वहीं इस खुशी में आदिवासी समाज भी पीछे नहीं है. समाज के लोगों का मानना है कि उनके देश के सर्वोच्च पद पर जाने के बाद आदिवासी समाज पर काफी प्रभाव पडे़गा, खास कर कुछ अच्छा करने के लिए. मानकी मुंडा संघ के सचिव रामेश्वर सिंह कुन्टिया ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद आदिवासी समाज में जबरदस्त उत्साह है. खास कर अब लोग ये सोचने पर विवश हो रहे हैं कि गरीब तबके के लोग भी ऊपर उठ सकते हैं. इसके लिये उन्हे जज्बा चाहिए. समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोग भी अब कुछ अच्छा कर सकने की प्रेरणा ले सकते हैं. इसे भी पढ़े : पीडीएस">https://lagatar.in/it-will-take-three-months-for-pulses-to-reach-the-stove-of-pds-beneficiaries/">पीडीएस

लाभुकों के चूल्हे तक दाल पहुंचने में लगेंगे तीन महीने

देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय महिला का आसिन होना गर्व की बात : रीना बिरूली

[caption id="attachment_369423" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rina-baruli-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> रीना बिरूली.[/caption] नरसंडा निवासी जेम्स डुकरिया ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज काफी गर्वान्वित महसूस कर रहा है. उनके राष्ट्रपति बनने से समाज के लोगों के बीच एक अच्छा संदेश गया है. वहीं, रीना बिरूली ने कहा कि इस सर्वोच्च पद पर आसिन होने वाली वह प्रथम जनजातीय महिला है, जो एक गर्व की बात है. राकेश बुद्धिया ने बताया कि यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा उदाहरण है कि एक आम नागरिक भी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच सकता है. [caption id="attachment_369424" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rakesh-budhiya-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> राकेश बुधिया.[/caption] [caption id="attachment_369426" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/james-dukariya-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> जेम्स डुकरिया.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-civil-surgeon-of-the-district-directed-the-vendor-to-provide-20-anti-snake-venoms/">चाईबासा

: जिले के सिविल सर्जन ने वेंडर को 20 एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही