Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीएमएफटी फंड से होने वाले विकास कार्यों की होनी चाहिए जांच : जॉन मिरन मुंडा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : डीएमएफटी फंड से हो रहे विकास कार्यों की जांच की जानी चाहिए. बिचौलिए के कारण इन योजनाओं में गड़बड़ी हो रही है, इसकी जांच कर दोषियों पर कर्रवाई की जानी चाहिये. यह बातें झींकपानी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कही. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक में उन्हें बातों को रखने नहीं दिया जाता है. इसे लेकर उनके द्वारा लगातार विरोध किया जाता रहा है. पिछले दिनों 7 फरवरी को जिला परिषद कार्यालय में एक बैठक निर्धारित थी, यहां उन्होंने बातों को रखने का प्रयास किया लेकिन उनकी बातों को दबा दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sidhgora-police-arrested-three-with-weapons/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा पुलिस ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

डीएमएफटी फंड में हो रहा घोटाला

मझगांव के जिला परिषद सदस्य माधव कुंकल ने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार का घोटाला होने नहीं दिया जायेगा. उन्हें गलत तरीके से फंसाने का काम किया जा रहा है लेकिन सच तो सच ही होता है. डीएमएफटी फंड में लगातार घोटाला हो रहा है. इसकी जांच नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. डीएमएफटी फंड आम जनता के हित में कार्य करने के लिये है. लेकिन इससे आम जनता की जगह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है. वे लोग ऐसी व्यवस्था का विरोध करते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही