Search

चाईबासा : डीपबोरिंग में छह साल से नहीं लगा हैंडल, पानी के लिए मचा हाहाकार

Chaibasa (Sukesh kumar) : मंझारी प्रखंड के भगाबीला पंचायत अंतर्गत लमझरी गांव में ग्रामीणों के जनसमस्याओं के मामले को लेकर ग्रामीण मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में चपाकल खराब है. विगत छह साल पूर्व परमेश्वर कुम्हार के घर के पास निर्मित डीपबोरिंग में अब तक हैंडल भी नहीं लगा है. तीन एकड़ में फैला तालाब सुख गया है. इंसान तो इंसान जानवर भी पीने के पानी के लिए बेहाल हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-continues-in-cm-excellent-schools-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन जारी

तालाब की मरमत कराने की मांग

माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विभाग को लिखित रूप से अवगत कराकर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी और भूमि संग्रक्षण विभाग के माध्यम से तालाब की मरमत कराने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर राहुल बिरुवा, शत्रुघ्न कुंकल, प्रकाश कुम्हार, कार्तिक कुम्हार, सुशील कुम्हार, प्रेम लाल तांती, बुध देव बिरुवा, सुमन कुम्हार, सिंगा गोप, जांबीरा बारंगेया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-continues-in-cm-excellent-schools-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp