Search

 
 
 

चाईबासा : हजारों ग्रीन कार्डधारियों को 5 महीने से नहीं मिला रहा राशन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 5 महीनों से हजारों राशनकार्ड धारियों को राशन नहीं मिल रहा है. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार मुख्यमंत्री के पास पत्राचार करने के बावजूद भी मामले को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा हैं. सोमवार को केंद्रीय सुरक्षा जन मंच की ओर से मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से शिकायत दर्ज किया गया. ट्वीट में लिखा गया की पिछले कई महीनों से लोगों को राशन नहीं मिल रहा है इससे लोगों को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-kalash-yatra-started-from-bamdol-swarnrekha-river-ghat-with-music-and-music/">बहरागोड़ा

: बामडोल स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

राशन कार्डधारियों ने इसका विरोध भी किया है

इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार विरोध हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन की ओर से इसे नजर अंदाज किया जा रहा है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण है. जन मंच ने उपायुक्त को भी शिकायत किया है, ताकि इसका समाधान कर संबंधित राशन कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण किया जाए. मंच के अधिकारियों ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावज़ूद ज़िले के सभी हरा राशन कार्डधारी 5 महीने से राशन से वंचित हैं. जन वितरण प्रणाली से छूटे वंचित परिवारों को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से काफी आशा थी लेकिन यह मजाक मात्र बन के रह गया है. सरकार अविलम्ब राशन दे. चाईबासा प्रखंड में राशन कार्डधारियों ने इसका विरोध भी किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-organized-health-checkup-camp-in-dhobil-village/">किरीबुरू

: धोबील गांव में सेल ने स्वास्थ्य जांच शिविर की आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही