Search

 
 
 

चाईबासा : मोबाइल टावर की बैटरी चुराने के मामले में तीन गिरफ्तार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मंझारी प्रखंड के बरकी मारा में लगे मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने की सूचना मिलने पर मंझारी थाना के गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नौशाद गांव तरना थाना जगदा, रामचंद्र बिरूवा उर्फ मटका गांव लामझारी थाना मंझारी तथा लखन बिरूवा उर्फ लेबर गांव दुबिल थाना मझारी को चार बैटरी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के निशानदेही पर उनके द्वारा छुपाए गए 20 बैटरी को भी बरामद किया गया है. छापामारी दल में मंझारी थाना के थाना प्रभारी अशोक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार अग्रवाल, सहायक अवर निरीक्षक असीम कुमार लकड़ा तथा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-five-including-former-jmm-district-president-acquitted-for-obstructing-government-work/">आदित्यपुर

: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष समेत पांच बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही