Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जलापूर्ति योजना का पाइप चोरी करते चालक समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  पांड्राशाली ओपी अंतर्गत बड़ाचीरू के पास रखे गये जलापूर्ति योजना के तहत बिछायी जाने वाली लोहे के पाइप को चोरी करने के मामले में शनिवार शाम को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक सुरजन सिंह (54), खलासी माइल पाल सिंह (50) और मजदूर सतारी बानरा (22) शामिल है. हालांकि, एक आरोपी मदन महतो फरार हो गया है. विदित हो कि चालक सुरजन सिंह सिकोहाबाद, खलासी माइल पाल सिंह अगरा के वरन थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव और सतारी बानरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा टोंटो गांव का रहनेवाला है. मालूम हो कि प्रधान कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंचार्ज चाईबासा के नीमडीह निवासी सुरेंद्र तिवारी के ब्यान पर लोहे का पाइप चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले के बारे में सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रधान कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न गांव में सरकारी जलापूर्ति योजना के तहत पाइप बिछाने के लिए बड़ाचीरू में लोहे के पाइप का भंडारण किया गया है. इसे भी पढ़े : CA">https://lagatar.in/politics-heated-up-on-ca-sumat-kumars-allegation-jmm-protest-at-bjp-headquarters/">CA

सुमन कुमार के आरोप पर गरमायी राजनीति, JMM का BJP मुख्यालय पर प्रदर्शन

करीब 10 से 12 लोग कर रहे थे ट्रक पर पाइप लोड

विदित हो कि दर्ज मामले में सुरेंद्र ने बताया कि छह मई की रात करीब 9.30 बजे 10 से 12 लोगों द्वारा ट्रक पर पाइप लोड करने की जानकारी मिली, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाचीरू गांव पहुंची तो पुलिस जीप को देखकर कुछ लोग इधर-उधर भाग गये. वहीं, चालक सुरजन सिंह ने बताया कि धोखे में रख कर एक व्यक्ति ने ट्रक समेत उसे बड़ाचीरू ले गया. जहां कुछ देर बाद एक टाटा-मैजिक से सवार होकर करीब 10 से 12 लोग आये और वहां पर रखे पाइप को ट्रक पर लोड करने लगे. मालूम हो कि उसी वक्त पुलिस वहां पहुंच गयी और पुलिस द्वारा चालक सुरजन सिंह, खलासी माइलपाल सिंह और एक मजदूर सतारी बानरा को पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़े : IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-ed-is-interrogating-husband-abhishek-jha-and-ca-suman/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : पति अभिषेक झा और सीए सुमन से ईडी कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही