Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के तत्वावधान में देवका बाई भेलजी प्रायोजित फुटबॉल लीग में गुरुवार को टाटा कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय ए डिवीजन लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एससी दास द्वारा बॉल को किक मार कर किया गया. प्राचार्य ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ-साथ आपसी प्रेम व सद्भावना के साथ खेलने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज मैदान अंतर महाविद्यालय व जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है. डॉ. दास ने उम्मीद जताई कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को टाटा कॉलेज मैदान से निकल कर जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-deputy-commissioners-instructions-not-followed-check-post-not-installed-in-chawalibasa/">चांडिल
: नहीं हुआ उपायुक्त के निर्देश का अनुपालन, चावलीबासा में नहीं लगा चेक पोस्ट
: नहीं हुआ उपायुक्त के निर्देश का अनुपालन, चावलीबासा में नहीं लगा चेक पोस्ट
Leave a Comment