Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : श्याम बाबा की निशान यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय फागुन श्याम महोत्सव

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : श्याम प्रचार मंडल द्वारा आयोजित 51वां श्याम फागुन महोत्सव की निशान शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. इससे पूर्व निशान का पूजन कर करणी मंदिर से यात्रा आरंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्याम मंदिर ठाकुरबाड़ी आमला टोला पहुंचकर समाप्त हुई. इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चे श्रद्धालु शामिल थे. सभी ने हाथों में निशान लेकर झूमते हुए व खांटू बाबा का जयकारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया. इस यात्रा में शामिल लोगों के स्वागत के लिये जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे. इस यात्रा में शामिल लोगों को सामाजिक संस्थाओं द्वारा शरबत पिलाया गया. इस यात्रा में महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें कि श्याम प्रचार मंडल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय फागुन श्याम महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-grand-reception-on-the-arrival-of-jagadguru-shankaracharya-swami-sadanand-saraswati/">मनोहरपुर

: जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही