Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पंडराशाली ओवर ब्रिज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने तीनों को सड़क पर गिरे हुए देखा. आनन-फानन में लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी और तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर तीनों का इलाज किया गया. घायलों की पहचान अबतक नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि तीनों का प्राथमिक उपचार कर इमरजेंसी में रखा गया है. चिकित्सकों के अनुसार तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gambling-was-running-in-parsudih-seven-arrested/">जमशेदपुर

: परसुडीह में चल रहा था जुआ अड्डा, सात गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही