Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो प्रखंड से तीन पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement
Advertisement
chaibasa  : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टोंटो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से तीन प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है.  पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है.  रेंगडाहातु पंचायत से पूर्णिमा लागुरी, बामेबासा पंचायत भाग 8 से 14 के लिए, अनीता कुई तथा नीमडीह पंचायत से बबीता सुंडी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.  निर्वाचित और अनुमंडल पदाधिकारी सचिंद्र कुमार बड़ाईक ने सभी विजेता प्रतिभागियों को विजेता का प्रमाण पत्र दिया और उन्हें निर्देश दिया कि नामांकन से लेकर अब तक जो भी राशि व्यय की गई है उसे व्यय पन्जी में  उल्लेखित करते हुए शीघ्र जमा करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naac-inspection-in-kolhan-university-in-the-month-of-june-preparation-begins/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में जून माह में नैक निरीक्षण, तैयारी शुरू

विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी

इसके अलावा उन्हें दी गई आई कार्ड भी जमा करने का निर्देश दिया गया.  निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी यदि आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ पाया गया  या जानकारी मिली तो जांच पड़ताल करवाने के उपरांत उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.  उल्लेखनीय है कि प्रखंड के 10 पंचायतों में से बचे हुए सभी पंचायतों में नियमानुसार गुरुवार से अभ्यर्थी अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही