Search

 
 
 

Chaibasa: डीएवी में याद की गईं तीन विभूतियां

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में धरती आबा बिरसा मुंडा, महात्मा नारायण दास ग्रोवर व सिखों के दसवें गुरु नानक देव जी याद किए गए. कार्यक्रम की शुरुआत इन महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.

महान स्वतंत्रता सेनानी थे बिरसा मुंडा : रेखा कुमारी

इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने सभी को देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, बिरसा जयंती, गुरु नानक जयंती, नारायण दास ग्रोवर जयंती व झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने जल, जंगल , जमीन और आदिवासियों के लिए अपने प्राणों की बलि दी.

स्त्री शिक्षा के लिए सदा प्रयासरत रहे एनडी ग्रोवर : एसबी सिंह

शिक्षक एसबी सिंह ने एनडी ग्रोवर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 200 से अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना की. वे स्त्री शिक्षा व लड़कियों की निःशुल्क शिक्षा के लिए सदा प्रयासरत रहे.

मानव सेवा ही सच्ची सेवा : रोहित कुमार

[caption id="attachment_977580" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/15-cha-dav-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रार्थना करते डीएवी के विद्यार्थी.[/caption] शिक्षक रोहित कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संदेश दिया कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है. श्री गुरु नानक देव की जयंती प्रत्येक वर्ष गुरु पर्व व प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है. कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया. हवन यज्ञ शिक्षक जयंत कुमार पण्डा ने संपन्न कराया व मंच संचालन शिक्षक अशोक महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-reached-birsa-chowk-and-paid-tribute-to-lord-birsa-munda/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही