Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के तीन विद्यालय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम के तीन विद्यालयों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एमआईडी भवन धुर्वा में किया जाएगा. स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पूरे राज्य में 26 विद्यालयों का चयन किया गया है उसमें से अकेले पश्चिमी सिंहभूम जिला के तीन विद्यालय इस चयनित विद्यालय की सूची में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-eighth-sai-mahotsav-will-start-from-24th-in-vastu-vihar-colony/">जमशेदपुर

: वास्तू विहार कालोनी में दो दिवसीय आठवां साईं महोत्सव 24 से होगा शुरु

रांची की टीम ने की इन विद्यालयों की जांच

पुरस्कार मिलने वाले विद्यालय में नगर पलिका बांग्ला मध्य विद्यालय चाईबासा, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय नोवामुंडी तथा मध्य विद्यालय बड़ाजामदा शामिल हैं. दो दिन पूर्व रांची से आयी एक टीम ने इन सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए निर्धारित मानदंडों के आधार पर विद्यालय के हर बिन्दु की जांच पड़ताल की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhan-human-rights-organization-submitted-memorandum-to-grp-regarding-the-safety-of-passengers/">आदित्यपुर

: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने जीआरपी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भी पूरी जांच की

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नीरजा कुजूर, विभाग के सहायक अभियंता उमेश सिन्हा तथा वर्ल्ड विजन के अमर राठौर ने भी अपने स्तर से विद्यालयों की स्थिति को देखा और जो कुछ भी कमियां थी उसे ठीक करने का सुझाव दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नीरजा कुजूर ने इन पुरस्कारों को जिला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इसमें विद्यालय प्रबंधन का योगदान, शिक्षकों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है. यह पुरस्कार जिला के लिए गर्व की बात है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही