Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के मानव शास्त्र विभाग में तीन शिक्षक नियुक्त

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के मानव शास्त्र विभाग में तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. जेपीएससी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जल्द ही कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की ओर से इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया जाएगा. मालूम हो मानव शास्त्र विभाग में पिछले कई महीनों से शिक्षकों की कमी की वजह से पढ़ाई बाधित हो रही थी. एकमात्र स्थाई शिक्षक यहां पर एचओडी है. लेकिन उनके सेवानिर्मित होने के बाद एक भी स्थाई शिक्षक यहां पर कार्यरत नहीं है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-admitted-deranged-woman-to-chc-for-treatment/">बहरागोड़ा

: पुलिस ने विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया

नियुक्ति पत्र सिंडिकेट में पारित कर प्रदान किया जाएगा

लगभग 50 से अधिक यहां विद्यार्थी अध्ययन करते हैं. अब शिक्षकों की बहाली होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पानी ने कहा कि मंगलवार को सभी शिक्षकों की नियुक्ति जेपीएससी की ओर से हो चुकी है. जल्द ही विश्वविद्यालय में सिंडिकेट कर सभी शिक्षकों को बहाल कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दर्शनशास्त्र विभाग में भी कई शिक्षक को नियुक्ति पत्र सिंडिकेट में पारित कर प्रदान किया जाना है. जिसको लेकर तैयारी चल रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-police-collects-rs-1-5-crore-annually-from-traffic-rule-breakers/">आदित्यपुर

: ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों से सालाना डेढ़ करोड़ रुपए वसूलती है सरायकेला पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही