Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : निजी स्कूलों का बदला समय, सरकारी विद्यालयों का यथावत

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पिछले 3 दिनों से गर्मी अपने चरम पर है. पिछले 3 दिनों से तापमान 41 और 42 डिग्री के बीच रही है. मंगलवार को भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब ही है. गर्मी के देखते हुए सभी निजी विद्यालयों ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है. स्कूल का समय 6:20 से लेकर 11:30 बजे तक कर दिया है, जबकि सरकारी विद्यालयों के संचालन की अवधि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, ना ही सरकार के तरफ से कोई दिशानिर्देश आया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-students-of-vidya-mandir-got-place-at-state-level-in-science-search-examination/">घाटशिला

: साइंस सर्च एग्जामिनेशन में विद्या मंदिर के दो छात्रों को राज्य स्तर पर मिला स्थान

प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई कोई कार्रवाई

गर्मी की चरम स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों विधायक दीपक बिरुवा ने प्रशासनिक स्तर से स्कूल का समय घटाने की अपील की थी पर उस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. दिन के 1:00 बजे चिलचिलाती धूप में सरकारी विद्यालयों से बच्चों की छुट्टी होती है और चिलचिलाती धूप में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बच्चे स्कूल से अपने-अपने घरों को जाते हैं. गर्मी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना अति आवश्यक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही