Search

 
 
 

चाईबासा : होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में टीएमसी ने सदर अनुमंडल में किया धरना प्रदर्शन

 
Chaibasa : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सर्किल रेट के आधार पर होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड तृणमूल कांग्रेस ने सदर अनुमंडल परिसर में धरना प्रदर्शन किया. ज्ञात हो कि पहले होल्डिंग टैक्स एक हजार रुपया लगता था जिसे बढ़ाकर तीन हजार रुपया कर दिया गया है जिससे नगर निगम, नगर पार्षद क्षेत्र में रहने वाले जनता के उपर अतिरिक्त भार बढ़ गया है. नगर निगम, नगर पार्षद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के व्यापक हित में सरकार होल्डिंग टैक्स को यथाशीघ्र वापस ले. यह बातें झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता राधामोहन बनर्जी ने जिला टीएमसी यूथ द्वारा सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित सांकेतिक धरना प्रदर्शन में कही. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-give-priority-to-the-unemployed-in-the-affected-villages-guava-food-madhu-koda/">किरीबुरु

: प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को नौकरी में प्राथमिकता दें गुवा खादान : मधु कोड़ा
झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह सांगठनिक प्रभारी अमृत मांझी ने कहा कि जनता पहले से ही कोरोना और महंगाई से त्रस्त है. फिर झारखंड सरकार ने होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को और परेशान कर रहीं है. यही वजह है कि विगत दिनों कैबिनेट बैठक में सरकार ने नगर निगम, नगर पार्षद की चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने के लिए संशोधन किया है. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला टीएमसी यूथ अध्यक्ष नारायण पूर्ति ने की. धरना प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त चाईबासा को मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. धरना प्रदर्शन को जिला टीएमसी अध्यक्ष महेंद्र जमुदा, जिला टीएमसी उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र सिंकू, जिला टीएमसी ट्रेड यूनियन कांग्रेस अध्यक्ष सुमंत सिंकू, जिला टीएमसी महासचिव इंदुशेखर तिवारी, चाईबासा नगर टीएमसी अध्यक्ष विशाल कुमार निषाद, जिला टीएमसी यूथ उपाध्यक्ष मंगल सरदार, बंदगांव प्रखंड टीएमसी अध्यक्ष सह पी एस बाली समद, जगन्नाथपुर प्रखंड टीएमसी अध्यक्ष गुरुचरण सिंकू, जिला टीएमसी यूथ के मो सलीम उर्फ भोला और टीएमसी के अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही