Search

 
 
 

चाईबासा : टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांसलापोस गांव में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी. सबसे पहले पार्टी के पदाधिकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया. इस दौरान टीएमसी के प्रखंड अध्यक्ष गुरुचरण सिंकू ने जयपाल सिंह मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र सिंकू ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा देश के आदिवासी समाज की राजनीति और विचारधारा के लिए प्राणवायु थे. टीएमसी जिला महासचिव आशा पूर्ति ने भी जयपाल सिंह मुंडा के विचारों को सभी के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-bjp-state-general-secretary-held-a-meeting-with-the-workers-regarding-the-arrival-of-union-home-minister/">जगन्नाथपुर

: केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

आदिवासी युवक-युवतियां हॉकी में दिखा रहे दिलचस्पी

जिला ट्रेड यूनियन टीएमसी अध्यक्ष सुमंत ज्योति सिंकू ने बताया कि जयपाल सिंह मुंडा देश के पहले व्यक्ति थे जिनके नेतृत्व में भारत ने 1928 में एम्सटर्डम (होलैंड) में आयोजित ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. आज भी खूंटी, बंदगांव, सिमडेगा, राउरकेला के क्षेत्र में हॉकी का प्रचलन है और आदिवासी युवक-युवतियां हॉकी खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रहे है. कार्यक्रम में टीएमसी यूथ के उपाध्यक्ष विनीत लगूरी, जिला टीएमसी की नेहा हेंब्रम, देवराज हेंब्रम, पेलोंग पूर्ति ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर सुनीत सिंकु, मंगल सिंह पूर्ति, गुरुचरण हेंब्रम, मदन सिंकु, सुनील सिंकु, सुनील गोप, बसु पूर्ति, राजू हेब्रॉम,गांधी सिंकू और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही