Search

चाईबासा : तारों को बचाने के लिए विद्युत विभाग ने किया पेड़ों की कटाई-छटाई

Chaibasa(Ramendra Kumar sinha) : विद्युत अवर प्रमंडल चाईबासा ने सड़क किनारे बड़े-बड़े पेड़ के डालियों को काटने का अभियान चलाया है. यह अभियान जेएमपी चौक से अमला टोला, कोर्ट रोड, घड़ी घर से सिद्धेश्वर मंदिर तक चलाया जा रहा है. अभियान में वैसे डालियों को काटा जा रहा है जो उच्च विद्युत प्रवाह वाले तार के संपर्क में आ रहे है. इसके लिए विद्युत विभाग के द्वारा 4 घंटे का शटडाउन किया गया है और इस कार्य में विभाग के अनेक कर्मी लगे हुए हैं. विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने बताया कि इस स्पार्किंग की वजह से विद्युत की क्षति ज्यादा होती है. उसको दूर करने के लिए एक नियमित अंतराल पर इस तरह की प्रक्रियाओं को किया जाता है जो आज किया जा रहा है . इसे भी पढ़ें :चार">https://lagatar.in/adg-campaign-will-review-criminal-cases-pending-for-more-than-four-years/">चार

साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp